Uncategorized

सोनभद्र में रातभर सड़कों पर उतरे एसपी, गश्त व चेकिंग व्यवस्था का लिया जायजा

जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा ने रात्रि के समय विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर गश्त व्यवस्था का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने अलग-अलग स्थानों पर चल रही रात्रि गश्त, चेकिंग प्वाइंट्स तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की तत्परता का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए तथा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।एसपी ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं सघन चेकिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित कर संवेदनशील एवं सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी आपात स्थिति या सूचना पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्कता, सक्रिय गश्त और प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!