Uncategorized

भव्य आयोजन में बंधे 324 जोड़े, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी सहारा

सोनभद्र:-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन सोनभद्र के कुशल निर्देशन में गुरुवार को चोपन स्थित रेलवे फुटबॉल मैदान में 324 जोड़ों का सामूहिक विवाह धूमधाम से सम्पन्न कराया गया। इनमें 322 हिन्दू एवं 2 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे, जिनका विवाह उनके रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विकास खंड चोपन से 77, कोन से 65, दुद्धी से 68, म्योरपुर से 59 एवं बभनी से 55 जोड़ों ने भाग लिया। आयोजन में संजीव गोड़ (राज्य मंत्री, समाज कल्याण), जीत सिंह खरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। शासनादेश के तहत प्रति जोड़ा ₹1 लाख की सहायता दी जाती है, जिसमें ₹60 हजार सीधे कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे, जबकि ₹25 हजार की उपहार सामग्री और ₹15 हजार आयोजन व्यवस्था पर खर्च किए गए। इस अवसर पर बिरला कार्बन रेनुकूट द्वारा भी उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी प्वाइंट और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। यह आयोजन सामाजिक समरसता और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!