
ओबरा सोनभद्र नगर और आसपास के क्षेत्र में विद्युत के तारों और खंभों पर डीस और फाइबर के तार खींचकर ले जाए जाते हैं जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकते हैं डीस और फाइबर के संचालक अपने-अपने तारों को 11000 और 33000 की लाइनें के ऊपर से तारों को इस तरीके से ले जा रहे हैं जिससे वे हाई टेंशन लाइनों के संपर्क में बराबर बने रहते हैं और इन तारों के माध्यम से किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है क्योंकि यह तार डीस और फाइबर के संचालक द्वारा जनता के घरों में लगाए जाते हैं अगर किसी दिन इन तारों में हाई वोल्टेज करंट पहुंचता है तो उसे दिन अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों से निवेदन है कि इन सब बातों पर विशेष ध्यान रखें और अगर कहीं जीवित लाइनों पर डीस फाइबर के तार हैं तो उन्हें तत्काल हटवा दें जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके और खंभों पर बांधे गए डीस फाइबर के तारों से सबसे ज्यादा दिक्कत संविदा कर्मचारियों को होती है क्योंकि बिजली के खंभों पर इस तरह से तार बंधे जाते हैं कि खम्भो के ऊपर चढ़ना लगभग नमुमकिन होता है इसके बाद भी संविदा कर्मचारी लाइन खराब होने की दशा पर खंभों पर चढ़कर उसे दुरुस्त करता है अगर इन तारों से कभी कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी डीस और फाइबर संचालकों की होगी




