Uncategorized

बी- पैक्स नगवां पर ग्रामीणों को जोरदार प्रदर्शन, किया चुनाव रद्द कराने की मांग

ग्रामीणों ने लगाया सचिव के ऊपर धांधली का आरोप, किया कार्रवाई की मांग

कोन / सोनभद्र – नव सृजित विकास खण्ड कोन अंतर्गत ससनई बहु. उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति ( बी – पैक्स) नगवां में ग्राम पंचायत सदस्यों / समिति के सदस्यों सहित स्थानीय लोगों ने सहकारी समिति के चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाया है। शुक्रवार को बी पैक्स नगवां पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंडारी विदेश निषाद के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए चुनाव रद्द कराने की मांग किया है।प्रदर्शन में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान राजेश्वर, संतोष और जगत नारायण, बालेश्वर यादव पूर्व प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव द्वारा बगैर सूचना दिये अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के दृस्टीकोण से शुक्रवार को खानापूर्ति की गई है। जिसके क्रम में ग्राम पंचायत सदस्यों सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिखकर सहकारी समिति के चुनाव में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द कराने की मांग किया है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार चुनाव की समय-सारणी और संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। सचिव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नियमों को ताक पर रखते हुए गुपचुप तरीके से अपने पसंदीदा लोगों के लिए चुनाव संपन्न कराया,ग्रामीणों ने इस पूरी प्रक्रिया को गैर-कानूनी बताते हुए संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग किया है। इस बावत एडीसीओ से सेल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!