पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्र:- सोनभद्र मे दिनांक 11 फरवरी 2026 को पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के प्रभारी प्रधानाचार्या चंदा यादव के कुशल निर्देशन में वार्षिक खेलकूद दिवस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती नमिता शरण रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संरक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना शुक्ला, आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह, राजकीय हाई स्कूल चतरा की प्रधानाचार्या उषा सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ओमप्रकाश त्रिपाठी तथा अमर उजाला के संपादक प्रदीप सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समस्त अतिथियों का प्रधानाचार्या द्वारा पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं जैसे—कबड्डी, बैडमिंटन, रस्सीकूद, कुर्सी दौड़, वादन, गायन, नृत्य, पेंटिंग एवं लोकगीत आदि में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रभारी प्रधानाचार्या चंदा यादव द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। विशेष उपलब्धियों के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली कक्षा 11 की छात्राएं विनती तिवारी एवं नंदिनी मौर्या को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। स्काउट एंड गाइड में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वाली साक्षी दूबे को भी सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2024–25 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं—अनामिका, मीनाक्षी, प्रतिष्ठा तिवारी, महिमा,सरस्वती, ज्योति एवं आकांक्षा को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को लंच बॉक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।




