रॉबर्ट्सगंज में गणतंत्र दिवस पर कवि सम्मेलन, देर रात तक गूंजा काव्य रस

सोनभद्र:-रॉबर्ट्सगंज गणतंत्र दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति, सुधार एवं पुनर्वास केंद्र धर्मा फाउंडेशन द्वारा भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धर्मा फाउंडेशन के पांचवें स्थापना दिवस एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, सांसद छोटेलाल खारवार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा रहे। धर्मा फाउंडेशन के संस्थापक ओमप्रकाश पाठक ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सोमवार की देर शाम 7 बजे से प्रारंभ हुए इस कवि सम्मेलन में जिले एवं प्रदेश के ख्यातिलब्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन में डॉ. रचना तिवारी, प्रभात कुमार चंदेल, ईश्वर प्रसाद बैरागी, प्रभु त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी, दीपक सिंह दीपक, कौशल्या कुमारी चौहान, सुनील चउचक, दिवाकर द्विवेदी, अजय चतुर्वेदी, विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य कवियों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कीं। देर रात तक बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोतागण कवियों की रचनाओं का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन धर्मा फाउंडेशन के निदेशक अरुण शंकर पाठक ने किया।

इस अवसर पर रमेश मिश्र, संजय तिवारी, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, देवेंद्र पटेल, संजीव त्रिपाठी, संदीप मिश्रा, राजेश द्विवेदी, विजय शंकर चतुर्वेदी, राहुल श्रीवास्तव, अशोक चौबे, महेंद्र नाथ शुक्ल, योगेश द्विवेदी, राघवेंद्र नारायण, धीरज पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




