राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

सोनभद्र:-गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय, सोनभद्र में जिला अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।

इसके उपरांत सभी पदाधिकारी सिंचाई डाक बंगले पहुंचकर वहां स्थापित किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी ने उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला तथा आज़ादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश सचिव राम सेवक पटेल, युवा प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा, संगठन महासचिव पवन शुक्ला, भोला बाबा, विकास पाण्डेय, ओमप्रकाश, उदय प्रकाश पटेल, गंगेश्वर पटेल, चंद्रभान सिंह, आशीष पटेल, विजय भारती, अजीत चौबे, जितेंद्र चौबे, चंद्रभूषण पटेल, दामोदर दास, धर्मेंद्र चौबे, अनिल गुप्ता, आकाश यादव सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विकास पाण्डेय मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र




