Uncategorized

समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित

सोनभद्र। qसमाजवादी आंदोलन के प्रमुख चिंतक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राम निहोर यादव एवं समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री व्यास जी गोंड ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी ऐसे समाजवादी चिंतक थे, जिन्होंने अपने जीवन में कभी धन या पद के पीछे नहीं भागा। उन्होंने हमेशा समाज के गरीब, वंचित और शोषित वर्गों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी।

उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी ने समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने का कार्य किया और समाजवादी पार्टी के कारवां को निरंतर आगे बढ़ाया। आज उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सड़क से सदन तक गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज़ उठाने का कार्य कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि यदि किसी पार्टी में सभी वर्गों के विकास की सोच और नीति है, तो वह समाजवादी पार्टी है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। यहां तक कि धर्मगुरुओं का भी इस सरकार में अपमान किया जा रहा है। इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, मन्नू पांडे, महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर, कुमारी मंदाकिनी पांडे, कुमारी निधि पांडे, अशोक पटेल, विनीत पांडे, सूरज मिश्रा, गुलाम यासीन, सुशील राय, विनीत पासी, जयप्रकाश मौर्य, सरदार पारब्रह्म सिंह, त्रिपुरारी गोंड, अफरोज खान, पंचदेव सिंह खरवार, विष्णु कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!