यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

शारदा मंदिर के पास चौराहे का सुंदरीकरण के दौरान ब्रेकर निर्माण से सड़क पर पानी भरने से राहगिरो की मुश्किल मुश्किलें बड़ी

विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

 

ओबरा सोनभद्र नगर स्थित शारदा मंदिर चौराहे पर सुंदरीकरण के दौरान सड़क खराब होने के कारण सड़क के कुछ हिस्सों का नवनिर्माण किया जा रहा है जिसमें लगता है कि किसी अनभवी व्यक्ति के द्वारा कार्य कराया जा रहा है बिना खंबे और पेड़ को हटाए हैं सड़क का निर्माण कर दिया गया है वहीं चौराहे के दोनों तरफ ब्रेकर का निर्माण जिला खनन निधि द्वारा निर्मित आरसीसी सड़क पर किया गया है जो मानक विहीन है शारदा मंदिर की तरफ से घरों से निकलने वाला पानी ब्रेकर के किनारे जमा हो जा रहा है जिससे करोड़ों की लागत से बनी सड़क कुछ ही दिनों में गड्ढे में परिवर्तित हो जाएगी इसका जिम्मेदार कौन नगर पंचायत या लोक निर्माण विभाग बताते चले कि नगर स्थित कई चौराहो का सुंदरीकरण होना है जो नगर पंचायत के द्वारा कराए जा रहे हैं जो निर्माण कार्य हो रहे हैं वह मानक विहीन हो रहे हैं और इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखने वाला कोई नहीं है जिला खनन निधि द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइट दिन में जलती है रात में बंद रहती है जबकि इसकी जरूरत रात में ही ज्यादा होती है दिन में इसकी कोई जरूरत नहीं होती है यह राहगीरों की सुविधा के लिए लगाई गई है ताकि चोरी-छीनौती से बचाया जा सके,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!