https://wishamritsamachar.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

लक्ष्यों की पूर्ति न करने पर तय की जाएगी जबाबदेही: देवेंद्र कुमार सिंह

सहायक आयुक्त सहकारिता ने की घोरावल तहसील की प्रगति समीक्षा

 

सोनभद्र सहायक आयुक्त एवंसहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा घोरावल तहसील की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई ।

बीपैक्सो की वसूली , उर्वरक वितरण की खराब स्थिति पर सहायक आयुक्त द्वारा कड़ा रोष प्रकट करते हुए नियमानुसार लक्ष्य की पूर्ति के निर्देश दिए गए ।

धान खरीद केन्द्र प्रभारियो को चेतावनी दी गई कि खरीद के साथ ही डिलीवरी की स्थिति सुधारें।अन्यथा डिलीवरी के अभाव मे खरीद प्रभावित होती है तो संबंधित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध खरीद मे अवरोध उत्पन्न करने के आरोप मे यथोचित कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त ने बी पैक्स कम्प्युटराईजेशन की खराब प्रगति पर सभी सचिवो को चेतावनी दी कि समितियों का डायनेमिक एंड करने तथा वाउचर की दैनिक फीडिंग नियमित रूप से कराई जानी सुनिश्चित करें।

बीपैक्स मुसहाँ के अतिरिक्त किसी भी बीपैक्स की वसूली की स्थिति संतोषजनक नही पाई गई।समस्त को निर्देशित किया गया कि सप्रयास वसूली की स्थिति मे लक्ष्यानुसार तेजी लायें।

उक्त समीक्षा बैठक में एडीसीओ घोरावल डाक्टर सुरेश, शाखाप्रबंधक उमाशंकर यादव , वरूण सिंह, सचिव आजादहिन्द, पूजा पटेल, उदयप्रताप , घनश्याम सिंह,सुरेंद्र यादव, विकास जायसवाल , सर्वेश शुक्ला, धीरज तिवारी, सुभाष कुमार समेत सभी सचिव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!