
कोन / सोनभद्र – कोन क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। जिसके क्रम में विद्युत वितरण खण्ड पिपरी, सोनभद्र पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बिजली बिल राहत योजना 2025-26 “जल्दी आयें, ज्यादा लाभ पायें। जिसमे
1 कि.वा. एवं 2 कि.वा. के समस्त घरेलू एवं 1 कि. वा. के वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्ताओं जिनका अन्तिम भुगतान 31.03.2025 के पूर्व हुआ है या जिनका भुगतान कभी नहीं हुआ है, के विलम्बित भुगतान अधिभार में शत प्रतिशत छूट के साथ मूलधन में भी भारी छूट प्रथम चरण 01.12.2025 से प्रारम्भ
यह योजना ” जल्दी आयें, ज्यादा लाभ पायें” के सिद्धांत पर आधारित हैं। जिसके क्रम में अवर अभियन्ता आर एन यादव व ए के गुप्ता ने बताया कि यह
योजना प्रथम चरण 01.12.2025 से 31.12.2025, द्वितीय चरण 01.01.2026 से 31.01.2026 तथा तृतीय चरण 01.02.2026 से 28.02.2026 तक होगा किन्तु सर्वाधिक लाभ के लिए प्रथम चरण में ही पंजीकरण कराकर भुगतान करें।
योजना में पंजीकरण के लिए 2000/- की राशि जमा करना होगा।

योजना में एकमुश्त भुगतान और किश्तों में भुगतान (रू 750/- मासिक किस्त या रू500/- मासिक किस्त” का प्राविधान हैं।
एकमुश्त भुगतान के लिए पंजीकरण के बाद 30 दिन का समय मिलेगा।
योजना में पंजीकरण विभागीय खण्ड / उपखण्ड कार्यालय/कैश काउण्टर अथवा जन सेवा केन्द्र के माध्यम से होगा।
विभागीय वेबसाइट www-uppcl.org पर रजिस्टर्ड होकर स्वयं लॉगइन कर पंजीकरण कर सकेगे।
अधिक जानकारी के लिए निकटतम विद्युत कार्यालय/जन सेवा केन्द्र से सम्पर्क करें अथवा 1912 टोल फ्री
हेल्प लाइन नम्बर पर सम्पर्क करें।

विद्युत चोरी के प्रकरणों में पेनाल्टी पर भी 50% तक की छूट
अधिक जानकारी के लिए निकटतम विद्युत कार्यालय / जन सेवा केन्द्र | 1912 टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर / www-uppcl.org पर सम्पर्क करें ।
उपखण्ड अधिकारी पिपरी-9450963605
उपखण्ड अधिकारी ओबरा-7905334312
अवर अभियन्ता आर. एन यादव कोन-9453047767

अवर अभियन्ता ए के गुप्ता कचनरवा -8299393029 से संपर्क कर सकते हैं। जिसके क्रम में 33/11 के०वी० उपकेंद्र कचनरवा के अवर अभियन्ता ए के गुप्ता ने बताया कि OTS 2025-26 कैम्प स्थल विवरण कचनरवा बाज़ार
01/12/2025
सोमवार, नेरुईयादामर बाज़ार
02/12/2025, मंगलवार
चेरवाडीह पंचायत भवन 03/12/2025, बुधवार
करईल बाज़ार04/12/2025 ,गुरुवार
बागेसोती शिव मंदिर 05/12/2025शुक्रवार
कुड़वा (मायावती मोड़) 06/12/2025शनिवार
केवाल (रामलीला मंच) 08/12/2025सोमवार
अजनियाँ (प्रधान )09/12/2025
मंगलवार, कचनरवा बाज़ार,
10/12/2025, बुधवार
किशुनपुरवा (प्रधान )
11/12/2025
गुरुवार,
प्राथमिक विद्यालय समइलवा (बागेसोती)
12/12/2025
शुक्रवार
पिपरखाड़ (पीपल के पेड़ के पास)
13/12/2025
शनिवार
मिटिहिनियाँ (पंचायत भवन)
15/12/2025
सोमवार को योजना का लाभ उठायें।




