क्राइमयूपीसोनभद्र

दुद्धी में करोड़ों की अवैध शराब पकड़ी गई: 680 पेटियां, 6085 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

दुद्धी (सोनभद्र)। यातायात माह चेकिंग व अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब किया है।

शनिवार 23 नवंबर 2025 को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना (बिहार) से मिली गोपनीय सूचना पर दुद्धी पुलिस ने रेणुकूट–दुद्धी मार्ग पर ग्राम कादल के पास चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 को रोका। तलाशी में ट्रक में धान की भूसी व लकड़ी के बुरादे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही—680 पेटी 15120 बोतल, कुल 6085.44 लीटर

अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडावल नं.1 एवं इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की) बरामद हुई। शराब व ट्रक की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

थाना दुद्धी में मुकदमा संख्या 293/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS व 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्त बभूता राम ने बताया कि ट्रक का मालिक संजय सिंह देवड़ा निवासी रतलाम/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) है, जिसने पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब लोड कराई थी। शराब को छिपाने के लिए ट्रक में ऊपर से भूसा–बुरादा लादा गया था तथा रास्ते में जांच से बचने के लिए चावल की बिल्टी दी गई थी।

अभियुक्त ने स्वीकार किया कि यह शराब बिहार में डिलीवर की जानी थी, जहां शराबबंदी के चलते अवैध शराब महंगे दामों में बिकती है। बरामद पेटियों पर लगाए गए बारकोड भी बदले हुए पाए गए। अभियुक्त ने पहले भी कई बार इसी ट्रक मालिक के निर्देश पर शराब की खेप पहुंचाने की बात कबूल की।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. बभूता राम पुत्र तिलोका राम, निवासी – बाड़मेर (राजस्थान), उम्र 22 वर्ष (ट्रक चालक)

वांछित अभियुक्त

1. संजय सिंह देवड़ा पुत्र चंद्र सिंह देवड़ा, निवासी – रतलाम/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान), ट्रक स्वामी

बरामदगी का विवरण

680 पेटी (15120 बोतल) – 6085.44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब

अशोक लीलैंड ट्रक RJ 09 GE 6492 (अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये)

एक एंड्रॉयड मोबाइल , नकद ₹10,200 , चार कूटरचित दस्तावेज

गिरफ्तारी/बरामदगी में शामिल पुलिस टीम

1. उ.नि. हरिकेश राम आजाद, प्रभारी चौकी कस्बा दुद्धी

2. उ.नि. जयशंकर राय, प्रभारी चौकी अमवार

3. उ.नि. श्यामजी सिंह यादव

4. हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह, हे0का0 मो0 खालिद खान, हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव, का0 आनंद कुमार यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!