यूपीसोनभद्र

एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने पदाधिकारियों को सौंपी बूथवार जिम्मेदारी

17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए विशेष अभियान में जुटने का आह्वान

सोनभद्र ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर जनपद के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई और पदाधिकारियों को बूथवार जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही 17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए आयोजित विशेष अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी सक्रियता से जुटें।

प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर चुनाव की तैयारियों को मजबूत किया जाए।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से 17 और 24 अक्टूबर को विधानसभा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के बीएलए, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करें। सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के साथ ही गलत एवं अपात्र नामों को नियमानुसार हटवाने की प्रक्रिया में सहयोग करें।बैठक को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।

इसके लिए मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाया जा सके।बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, राजेंद्र सिंह पटेल और परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मुनीर अहमद, राम भरोसे सिंह पटेल, डॉ. रवि गौड़, बड़कू, विजय शंकर जायसवाल, बाबूलाल यादव, अवध नारायण यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, सुनील गौड़, मन्नू पांडेय, फुलवंती कुमारी, वेदमणि शुक्ला, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, राम प्यारे सिंह पटेल, जुबेर आलम, विवेक सिंह पटेल और अनिल प्रधान सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!