यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण धान खरीद कर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें :अवधेश कुमार सिंह

एडीसीओ राबर्टसगंज ने रामपुरी उर्फ तरावाँ तथा गयारतवल क्रय केन्द्रो का किया निरीक्षण

सोनभद्र  सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेशसिंह ने पीसीएफ के क्रय केंद्रो रामपुरी उर्फ तरावाँ तथा गयारतवल बीपैक्स का निरीक्षण किया ।


रामपुरी मे पाँच किसानो से 306.80 कुंटल खरीद पाई गयी।इसके अतिरिक्त एक किसानो से 80 कुंटल खरीद हुई है पर वह आनलाईन न होने से प्रदर्शित नही हो रही है। एडीसीओ सदर ने केन्द्र प्रभारी उमेश सिंह को खरीद आनलाईन कराने के निर्देश दिए।

गयारतवल मे खरीद 2 किसानो से 228 कुंटल पाई गई।सचिव महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि आज राजवेन्द्र पुरी के लगभग 50 कुंटल धान की खरीद होने जा रही है ।

एडीसीओ ने दोनो केन्द्र प्रभारियो को चेतावनी दी कि मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण धान की खरीद करके लक्ष्य पूर्ण करें।

एडीसीओ ने यह भी निर्देशित किया कि किसानो को अवगत करा दें कि धान को साफ करके तथा सुखा कर केन्द्र पर लायें।

गयारतवल मे उपस्थित भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामबली मौर्य , महेंद्र यादव तथा अन्य किसानो को खरीद योग्य धान के मानक के बारे मे बताया गया।

यह भी बताया गया कि किसान बिना पूर्व सूचना के केन्द्र पर धान न लायें

दोनो क्रय केन्द्रों पर धान खरीद से संबंधित समस्त उपकरण , बैनर , इलेक्ट्रॉनिक कांटा,
नमीमापक यंत्र, पावर डस्टर और आवश्यक स्टेशनरी पाई गई।

निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी उमेश सिंह, महेंद्र सिंह, संजय कुमार, राजवेन्द्र पुरी, महेंद्र यादव समेत क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!