फिरोजाबाद में सत्येंद्र बारी का दो दिवसीय प्रवास संपन्न, जनचौपालों में उमड़ा जनसैलाब—समस्याओं के त्वरित समाधान से लोगों में उत्साह

फिरोजाबाद जनपद में सत्येंद्र बारी का दो दिवसीय प्रवास अत्यंत सफल और चर्चा का केंद्र रहा। उनके आगमन पर पूरे जनपद में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और अपने नेता के साथ मिलने व सेल्फी लेने के लिए लोगों में विशेष उत्सुकता देखी गई।

प्रवास के दौरान सत्येंद्र बारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनचौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। खास बात यह रही कि अधिकतर स्थानों पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहे, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। उन्होंने जनचौपालों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान एक्सियन सिंचाई विभाग, एक्सियन विद्युत विभाग, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी सहित जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की सक्रियता के चलते कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे आम जनता में संतोष और विश्वास बढ़ा। सत्येंद्र बारी का यह प्रवास पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इसे जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।





