Uncategorized

एकदिवसीय सत्याग्रह आंदोलन शुरू 

विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

ओबरा सोनभद्र उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ द्वारा एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की गई मजदूरों की समस्याओं को लेकर के बिजली कर्मचारी संघ हमेशा से लड़ाई लड़ता रहा है सफाई कर्मियों के आंदोलन के लिए उत्तर प्रदेश पर बिजली कर्मचारी संघ को आंदोलन की नोटिस को दिया संघ पहले भी निवेदन करता आ रहा है परंतु ठेकेदारों की बातों में आकर संविदा श्रमिकों को रोजी रोटी छीनी गई जिसके कारण संविदा श्रमिक भुखमरी के कगार पर आ गया है इसलिए संविदा श्रमिक भूख हड़ताल एवं निश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर है ,

उत्पादन निगम के सफाई कर्मी (संविदा )को लगभग 3 महीने से निकाल दिया गया है रखने के लिए कहने पर कहा जाता है कि आपको 12 दिन की ही हाजिरी दी जाएगी और काम 30 दिन करना होगा साथ ही साथ मजदूरी ₹300 दिया जाएगा जो कि नियम विरोध है इस तरह से संविदा श्रमिक का शोषण चरम पर है अगर इन सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी 25 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया जाएगाइस लड़ाई में उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ उत्पादन निगम और उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कंधा से कंधा मिलाकर के साथ खड़ा है और उनकी लड़ाई जोर-जोर से लड़ी जाएगी आंदोलन की लड़ाई क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत साहू (उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ )के द्वारा किया गया साथ में उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ वितरण के जिला अध्यक्ष श्री ज्योति रावत ,राजनरायन सिंह उपमंत्री सोनभद्र,हरिशंकर द्विवेदी जिला कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ उत्पादन निगम कमेटी प्रांतीय अध्यक्ष अजय सिंह बानी बर्त बनर्जी प्रदीप कनौजिया अजीत साहू, पशुपतिनाथ विश्वकर्मा, योगेंद्र दुबे सहित संविदा श्रमिक लक्ष्मी चंदा देवी लक्ष्मी देवी चंदा देवी विमला देवी राधा देवी बिंदु देवी राजकुमार जवाहर प्रबल टोपो और राधे आदि तमाम संविदा श्रमिक और रेगुलर के कर्मचारी उपस्थित रहे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!