Uncategorized

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण

सोनभद्र:- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा आज शुक्रवार को रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का औपचारिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल की अनुशासन, शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, तथा दंगा-नियंत्रण क्षमता का मूल्यांकन किया गया। परेड में सम्मिलित दस्तों की सलामी ली गई और सभी पुलिसकर्मियों का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बल को सामूहिक दौड़ कराकर शारीरिक और मानसिक रूप से सदैव फिट रहने के निर्देश दिए और परेड अनुशासन को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान UP-112 और विभिन्न थानों से आए पीआरवी वाहनों की तकनीकी एवं सुरक्षा जांच की गई। दंगा नियंत्रण उपकरण, सुरक्षा सामग्री, कम्युनिकेशन सिस्टम और आवश्यक इमरजेंसी गियर की क्रमवार समीक्षा की गई और तैनात कर्मियों से उनके उपयोग एवं रखरखाव के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अलावा, गार्ड रजिस्टर पेशी और क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कर्मियों को सतर्कता बनाए रखने और एक्टिव पोलिसिंग के माध्यम से जनसेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और जनसेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर बल को सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करने और आम जनता के प्रति संवेदनशील बने रहने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!