कोन में मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेसियों जन चौपाल का आयोजन।
मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी करने पर काँग्रेसियों में उबाल, काला कानून वापस लेने की मांग

कोन / सोनभद्र -विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत रामगढ़ में आज मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक महासचिव कन्हाई राम कनौजिया ने किया। काँग्रेस नेताओं ने अपने-अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी योजना कर दिया तथा मनरेगा के नियमों में भारी परिवर्तन कर गरीबों के हक पर डाका डालने को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोन अध्यक्ष मदन गुप्ता ने किया ।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनायकांत चतुर्वेदी ने किया । नेताओं के भाषण के दौरान मनरेगा की काला कानून वापस लेने की जोरदार मांग किया और ब्लॉक के भ्रष्ट अधिकाररियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग किया ।तत्पश्चात कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद प्रियंका गांधी जिंदाबाद आदि नारों से पूरा पांडाल गूंजयमान रहा । इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ ने अपने उद्बोधन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को निर्देशित किया कि विकास खंड कार्यालय जाकर विकास खंड अधिकारी द्वारा कार्य कराए जा रहे कार्यों के संबंध में आगे का विवरण एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया जाए अन्यथा की स्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के द्वारा ब्लॉक कार्यालय का घेराव तथा धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम के दौरान बीच में एक प्रकरण आया कि स्थानीय निवासियों से चंदा लेकर पुलिया निर्माण कराया गया है और कई अन्य कार्य लतकाएं पड़े हैं जिस पर जिलाध्यक्ष ने एडीओ पंचायत कोन पर हमला बोलते हुए कहा कि एडीओ पंचायत कोन की मनमानी नहीं चलेगी ऐसे अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिया निर्माण कराने वाले कांग्रेस के ब्लॉक महासचिव अनिल यादव को जिलाध्यक्ष ने साल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। जिससे उपस्थित कांग्रेसियों की बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोन अध्यक्ष मदन गुप्ता ने किया । कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनायकांत चतुर्वेदी ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ म वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश ओझा पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी एवं पीसीसी सदस्य अनुसूचित प्रकोष्ठ के मनोनीत रवि जी सहित क्षेत्र के तमाम पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।





