IGRS) से प्राप्त शिकायतों को जनपद भदोही पुलिस द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लगातार पिछले 06 माह से प्रदेश स्तर पर जारी की गयी रैकिंग में मिला प्रथम रैंक
ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/ उत्तर प्रदेश। उ0प्र0 सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) से प्राप्त शिकायतों को जनपद भदोही पुलिस द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लगातार पिछले 06 माह से प्रदेश स्तर पर जारी की गयी रैकिंग में मिला प्रथम रैंक शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर दी गई बधाई भविष्य में भी इसी स्तर का कार्य किए जाने हेतु दिए गए निर्देश अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में उ0प्र0 सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) से प्राप्त शिकायतों को जनपद भदोही पुलिस द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।

जिसके फलस्वरूप प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लगातार पिछले 06 माह जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर में प्रदेश स्तर पर जारी की गयी रैकिंग में प्रथम रैंक प्राप्त करने पर शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद भदोही के कुल 09 कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भविष्य में भी ऐसे ही अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ करते हुए आइजीआरएस के कार्यों को समय से कराते हुए जनपदीय पुलिस की रैंकिंग उच्चतर स्तर पर बनाये रखेंगे।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मचारीगण का विवरण:थाना कोइरौना-01. का0आर्यन कुमार
02. म0का0 अन्नपूर्णा थाना ऊंज-
01. म0का0 सारिका सिंह
02. म0का0 आरती द्विवेदी
थाना भदोही-01. हे0का0 सुशील जायसवाल 02. म0का0 मीनाक्षी
03. का0 प्रविंद्र कुमार
4. थाना सुरियावां-
. का0 धर्मेंद्र सिंह
02. का0 निलय सिंह





