Uncategorized

चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकडे जाने पर कर्मचारियों के ऊपर हमला

सोनभद्र:-रॉबर्ट्सगंज में बिजली चोरी की जांच करने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला किया गया। अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह और उनके साथ मौजूद कर्मचारियों पर एक उपभोक्ता ने लाठी और धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। यह घटना मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र की नई बस्ती में हुई। धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वे अपने अधीनस्थ सरकारी कर्मचारी सत्यप्रकाश और निविदाकर्मी सुनील कुमार व रिजवान के साथ शेख मोहम्मद कलीम के परिसर पर पहुंचे थे।

टीम पूर्व में दर्ज विद्युत चोरी की प्राथमिकी के संदर्भ में जांच कर रही थी। जांच के दौरान, उपभोक्ता शेख मोहम्मद कलीम को दोबारा मीटर हटाकर सर्विस केबल से सीधे बिजली चोरी करते हुए पाया गया। जैसे ही टीम ने उपभोक्ता को इस बारे में बताया, शेख मोहम्मद कलीम ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी लेकर हमला करने के लिए टूट पड़ा। टीम के एक कर्मचारी ने बीच-बचाव कर लाठी को रोका। इसके बाद कलीम ने लाठी टीम के सदस्यों पर फेंककर मारी और तुरंत घर में घुसकर एक लोहे का धारदार हथियार ले आया। उसने जान से मारने की नियत से टीम को माँ-बहन की गालियाँ दीं और धमकी दी कि यदि वे दोबारा उसके घर के सामने दिखे तो जान से मार देगा। विद्युत टीम के सदस्यों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और मौके से भाग निकले। अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में शेख मोहम्मद कलीम पुत्र सलीम, निवासी नई बस्ती, रॉबर्ट्सगंज के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उचित करवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!