डरे नहीं सहे नहीं चुप्पी तोड़े किसी भी आपात स्थिति में विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों के उपयोग हेतु किया गया प्रेरित
ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/उत्तर प्रदेश। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत भदोही पुलिस द्वारा नारी सशक्तिकरण सुरक्षा सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान कम्युनिटी पुलिसिंग एवं नारी सशक्तिकरण सुरक्षा सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक जनपद भदोही के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में साइबर जागरूकता पुलिस की कार्यप्रणाली व कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया डरे नहीं-सहे नहीं, चुप्पी तोड़े-आवाज उठायें किसी भी आपात स्थिति में विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

महिला सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं यथा- हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी महिला पुलिस बूथ (पिंक बूथ) महिला पुलिस बीट मिशन शक्ति केंद्र व महिला पीआरवी वाहन सहित व महिला हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों/कस्बों/स्कूलों/कॉलेजों/मंदिरों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।




