यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

आरबीएस महुली ने धनौरा क्रिकेट टीम को पांच रन से हराया

सात छक्के और तीन चौके के बदौलत सर्वाधिक साठ रन बनाकर महुली टीम के पवन रहे मैन आफ द मैच

 

महुली सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी ब्लाक के हीराचक गांव में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को आरबीएस क्रिकेट क्लब महुली और धनौरा क्रिकेट टीम के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें महुली की टीम ने धनौरा को पांच रनों से हराकर सेमीफाइनल मैच में जगह पक्की कर ली। टास जीतकर धनौरा क्रिकेट टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। आरबीएस महुली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में तीन विकेट खोकर 110 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी धनौरा की टीम पूरे खेल में छह विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी। इस तरह रोमांचक मुकाबले में महुली क्रिकेट टीम पांच रनों से जीतकर सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंच गई। महुली टीम की ओर से पवन कुमार ने उन्तीस गेंद में सात छक्के और तीन चौके के बदौलत टीम को सर्वाधिक 60 रनों का योगदान दिया। कमेटी की ओर से इन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। वहीं दो ओवर में तीन रन देकर दो विकेट लेने वाले आकर्ष चौबे को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच में सौरभ मिश्र एवं संदीप कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस मौके पर राम ध्यान मिश्रा, संजय चौबे, नीलकुंडल मिश्र, राणा प्रकाश मिश्र, आलोक चौबे,रीशू मिश्रा, संतोष कुमार, महावीर गुप्ता, दीपक कुमार, मिश्र, राहुल रंजन मिश्रा, जितेन्द्र चौबे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!