
“सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा”
पिपरी थाना ने वापस कराये 190000/-हजार रुपये
पिपरी थाना सोनभद्र पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्या0) के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर टीम के द्वारा आवेदक सौरभ नंदा पिता सुनील नंदा निवासी 51ए हिण्डालको कालोनी रेनूकूट पिपरी सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्राड कर के धनराशि को ट्रांसफर करा लिया गया था। जिसके क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुये बैंक से पत्राचार करके फ्राड हुई धनराशि को होल्ड कराकर निर्धारित प्रारुप में नोटिस देकर कुल 190000/- रुपये को आवेदिक के मूल खाते में सफलतापुर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदिका द्वारा पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना पिपरी के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

प्राप्त धनराशि का विवरण – 190000/-रु0
बरामद करने वाली टीम का विवरण –
1.प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी , सोनभद्र
2.उ0 नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना पिपरी सोनभद्र
3. म0 आ0 अर्चना थाना पिपरी सोनभद्र
थाना पिपरी जनपद सोनभद्र





