यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

धान खरीद के साथ डिलीवरी भी कराना सुनिश्चित करे : अवधेश सिंह

चतरा विकासखंड मे शिवपुर, विरधी और रामगढ़ मे धान से गोदाम भरे

सोनभद्र  चतरा ब्लाक अंतर्गत खुले धान क्रय केन्द्रो पर धान की खरीद मे बीते दिनो तेजी आई है और शिवपुर, विरधी और रामगढ़ समेत ज्यादातर केन्द्रो के गोदाम भर गये है।यदि शीघ्र डिलीवरी न हुई तो आगे धान खरीदने के लिये गोदाम मे जगह ही नही रहेगी।

एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेशसिंह ने बताया कि रामगढ़ बीपैक्स मे 16 कृषको से 1446 कुंटल खरीद हुई है।यद्यपि गोदाम मे 2000 कुंटल की क्षमता है।विरधी मे 1561 कुंटल खरीद हुई है तथा शिवपुर मे भी 1300 कुंटल से अधिक खरीद हुई है।

एडीसीओ राबर्टसगंज ने बताया कि कोरियाँव और सोढ़ा मे धान खरीद की गति अभी धीमी गति है।कोरियाँव मे 250 कुंटल तथा सोढ़ा मै 860 कुंटल खरीद हुई है।

एडीसीओ सदर ने सभी केन्द्र प्रभारियो को खरीद आनलाईन कराने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण धान की खरीद करके लक्ष्य पूर्ण करें।


सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने जनपद के सभी क्रय केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित किया है कि मौसम की अनिश्चितता के दृष्टिगत खरीदे गये धान की सुरक्षा के भी मुकम्मल बंदोबस्त करे।

उन्होने यह भी कहा कि जनपद मे बोरो और धनराशि की कहीं कोई कमी नहीं है।सभी किसान बंधु अपने नजदीकी क्रय केन्द्र पर धान बेचकर शासन की योजना का लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!