ग्राम स्वराज्य समिति का संकल्प, साल भर में बनाएंगे बाल विवाह मुक्त सोनभद्र- महेशानंद भाई

सोनभद्र। दिनांक 28-11-2025 को रावर्टसगंज ब्लाक के गांव तिलोली,रैपुरा सहित विभिन्न स्थानो पर बाल विवाह के रोकथाम हेतु समुदायो मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम स्वराज्य समिति देश में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन द्वारा जिसमे संस्था निदेशक महेशानंद भाई द्वारा बताया गया की बाल विवाह मुक्त सोनभद्र बनाने के लिए सौ दिन तक गहन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं जिसको तीन चरणों में बांटा गया है

और इसका आखिरी चरण 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर समाप्त होगा। इसका पहला चरण 31 दिसंबर तक चलेगा जिसमें स्कूलों, कालेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरूकता के प्रसार पर जोर रहेगा। एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच दूसरे चरण में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे जैसे धार्मिक स्थलों पर जहां विवाह संपन्न कराए जाते हैं, बैंक्वेट हाल, और बैंड वालों जैसे विवाह में सेवाएं देने वालों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। तीसरा और आखिरी चरण 8 मार्च तक चलेगा। इसमें बाल विवाह की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायतों, नगरपालिका के वार्डों और समुदाय स्तरीय भागीदारी पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाएगा। मौकेपर समुदाय के लोग और ग्राम स्वराज्य समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





