यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

सेक्टर 10 रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग हुआ जर्जर

ओबरा बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाला मुख्य मार्ग बहुत ही जर्जर स्थिति में है जहां रेलवे द्वारा ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का ठहराव किया गया है जिससे ओबरा नगर वासियों को चारों तरफ जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध हैं और उनके बहुत ही सुविधा मिलती है ऐसे रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए एकमात्र रास्ता है जो भी जर्जर स्थिति में है अभी कुछ सालो पहले ही इस सड़क को रेलवे द्वारा बनवाया गया था जिसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं इन गडो में गिरकर आए दिन लोग चोटिल होते हैं सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल आने जाने वाले बच्चों का होता है और उनको लाने ले जाने वाली गाड़ियों जो की आए दिन उसे गड्ढे में फंस कर गाड़ियां खराब हो जाते हैं जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को अक्सर परेशानी उठाना पड़ता है लेकिन नगर पंचायत ओबरा और रेलवे प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है लगता है नगर पंचायत को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है,

यह रास्ता रेलवे स्टेशन ही नहीं सेक्टर 10 ओबरा गांव निंगा बागबाईसा और नदी के उस पर जाने के लिए भी सुविधाजनक रास्ता है इसी रास्ते पर नई बस्ती मगरहवा टोला आदि जगहों के लोग प्रतिदिन आते जाते हैं क्योंकि उनका मुख्य बाजार ओबरा ही पड़ता है इसलिए उनको रात दिन इसी सड़क पर चलना होता है ना तो इस रोड पर कोई लाइट की व्यवस्था की गई है और ना ही जनता की सुविधा का ख्याल रखा जाता है बैरियर से लेकर के रेलवे स्टेशन तक के इस मार्ग पर अनगिनत गड्ढे हैं जिनको नगर पंचायत द्वारा बस्सी गिरा करके समतलीकरण किया जाता है लेकिन वह बस्सी कुछ ही दिनों में बह जाती है फिर वही डाक के तीन पांत वाली कहावत हो जाती है नगर पंचायत और रेलवे के जिम्मेदार स्थानीय अधिकारी जनता की इस समस्या का शीघ्र ही कोई उचित समाधान निकालें जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!