यूपीसोनभद्र

कलाकारों के यहां से पंडालों के लिए रवाना हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

रॉबर्ट्सगंज में बड़ौली चौराहा, शीतला मंदिर चौक, गुरुद्वारा के पास, बैंक ऑफ बड़ौदा, अंबेडकर नगर और न्यू कॉलोनी समेत कई स्थानों पर स्थापित होंगी प्रतिमाएं

सोनभद्र । शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर रॉबर्ट्सगंज नगर में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमाएं कलाकारों के यहां से पंडालों के लिए रवाना हुईं। प्रतिमाओं को ले जाने के साथ ही पूजा समितियों की तैयारियों ने भी जोर पकड़ लिया है।नगर के बड़ौली चौराहा, शीतला मंदिर चौक, गुरुद्वारा के पास, बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट, अंबेडकर नगर और न्यू कॉलोनी समेत कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। प्रतिमाओं के पंडालों तक पहुंचने के साथ ही आयोजक सजावट, विद्युत प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।दुर्गा पूजा को लेकर नगर के विभिन्न मोहल्लों में पंडालों को आकर्षक रूप देने की तैयारी की जा रही है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए उत्साहित हैं। जगह-जगह पंडालों की स्थापना से नगर में भक्तिमय वातावरण बनने लगा है। पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!