Uncategorized

उन्नत मेडिसिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क नि:संतानता परामर्श शिविर, 70–80 लोगों ने लिया लाभ

सोनभद्र:-सोनभद्र जनपद के घोरावल क्षेत्र स्थित उन्नत मेडिसिटी हॉस्पिटल में रविवार को नि:शुल्क नि:संतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 70 से 80 लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया और अपनी समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी प्राप्त की।शिविर में Indira IVF, वाराणसी की विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. पूनम चौबे (MBBS, DGO) ने दंपतियों को आईवीएफ तथा बांझपन से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से संतान प्राप्ति संभव है और इसके लिए सही समय पर जांच और उपचार बेहद आवश्यक है।कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. दिलीप पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में आए सभी लोगों को नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया गया।इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ के रूप में देवेश दुबे, सर्वेश चतुर्वेदी, दीपक सिंह, यशोदा मौर्या (फार्मासिस्ट), बंदना, विकास, अभिषेक तथा निर्मला देवी (दाई) ने सक्रिय सहयोग किया।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के नि:शुल्क शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सही जानकारी और बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक दंपतियों को इसका लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!