स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान उपभोक्ता और बिजली कर्मियों में हुई मारपीट
विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

ओबरा सोनभद्र नगर स्थित सेक्टर 9 खैरटिया गांव में राहुल यादव सन ऑफ नागेश्वर यादव पशु चिकित्सालय के पास के निवासी हैं और उनके घर में विभागीय कनेक्शन है विभाग द्वारा L M V 10 कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगाने का आदेश जारी किया था जिसके तहत ओबरा सब डिवीजन के सेक्टर 9 सब स्टेशन के tg2 अवधेश कुमार जीएमटी दीपेश संविदा कर्मी आशीष शशि सत्येंद्र केसरी जयप्रकाश इंदल यादव और स्मार्ट मीटर लगाने वाली जीएमआर कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा कुछ दिनों पहले इनके कैंपस में स्मार्ट मीटर लगाया गया था स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान कर्मचारियों द्वारा विभागीय कनेक्शन संख्या मांगने पर नहीं दिया गया कुछ दिनों बाद जब दोबारा मीटर विभाग के कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे तो उनके घर में लगाया गया विभागीय मीटर उखड़कर गायब कर दिया गया था जब कर्मचारियों द्वारा पूछा गया तो उनके और उनके लड़के के द्वारा धक्का मुक्की और गाली गलौज दिया जाने लगा कर्मचारियों द्वारा मना किया गया तो उनके लड़के के द्वारा कर्मचारियों के ऊपर लाठी डंडा और हाथों के द्वारा हमला कर दिया गया जिससे कर्मचारियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और उन सब के द्वारा विभागीय कार्यों को बंद क र दिया गया और मौके पर पुलिस प्रशासन को बुला लिया गया खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी





