
रेणुकूट प्रभागीय वनाधिकारी कमल कुमार एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी अखिलेश पटेल के निर्देशन में प्रातः मुखबिर की सूचना पर पिपरी रेंज के रानीताली चौकी एवं मालोघाट टोल के बीच प्रवर्तन दल प्रभारी रेणुकूट राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर हाथीनाला की तरफ से आ रही संदिग्ध ट्रक HR 67 B 2413 रोका गया जो भागने लगी जिसे पीछा कर टोल के पास पकड़ लिया गया जिसमें खैर प्रजाति की अवैध लकड़ी लगभग 10 टन लदी थी ,जिसे जरहा- छत्तीसगढ़ सीमा से लोड किया गया था,

हरियाणा निवासी कत्था व्यापारी,एवं अंतरराज्यीय खैर लकड़ी का तस्कर सरगना रिजवान गिरफ्तार तस्कर
ड्राइवर संबंधित लकड़ी का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका , ट्रक के चल रही रेकी /एवं लोकेशन देने वाली कार HR 71 J 3729 से हरियाणा निवासी कत्था व्यापारी,एवं अंतरराज्यीय खैर लकड़ी का तस्कर सरगना रिजवान ,एवं जरहा निवासी कलाम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया एवं एक अन्य रेकी/लोकेशन कार से आगे चल रही जिसमें जरहा निवासी खैर तस्कर रोशन ,रिंकू, नसीम खान ,इबादुल खान आदि घने कोहरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। कार्यवाही में सम्मिलित पिपरी स्टाफ वन दरोगा रवि यादव,छोटेलाल,संजीव ,वन रक्षक मदनलाल, शैलेंद्र यादव , हिमांशु मौर्य ,व न्यूनतम वेतन कर्मी तीरथ राज ,प्रेमचंद आदि ।

फरार तस्कर – जरहा निवासी खैर तस्कर रोशन ,रिंकू, नसीम खान ,इबादुल खान आदि घने कोहरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है।
जिस कार से रेकी किया जा रहा था उस पर पोलिस का स्टीकर लगा हुआ है ।
वन विभाग की टीम जो कार्यकुशलता से गिरफ्तार किया – कार्यवाही में सम्मिलित पिपरी स्टाफ वन दरोगा रवि यादव,छोटेलाल,संजीव ,वन रक्षक मदनलाल, शैलेंद्र यादव , हिमांशु मौर्य ,व न्यूनतम वेतन कर्मी तीरथ राज ,प्रेमचंद





