यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

धान की डिलीवरी पर दें विशेष ध्यान : उपजिलाधिकारी

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा सहायक आयुक्त ने किया धान क्रय केन्द्रो तथा राइस मिल का निरीक्षण

 

सोनभद्र  ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी आईएएस तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को जनपद के विभिन्न धान क्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाप्रबंधक पीसीएफ रोहित गुप्ता , एडीसीओ सदर अवधेशसिंह तथा एडीसीओ घोरावल डाक्टर सुरेश भी मौजूद रहे।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सर्वप्रथम गयारतवल बीपैक्स पर पहुंचे जहाँ राजेंद्र सिंह के लगभग डेढ़ दो सौ कुंटल धान की खरीद हो रही थी। केन्द्र प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल द्वारा बताया गया कि अबतक 42 किसानो से 2223.60 कुंटल धान खरीद हुई है।डिलीवरी अभी शून्य है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जिलाप्रबंधक पीसीएफ को डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित किसानो से धान क्रय तथा उर्वरक वितरण के बारे मे आ रही दिक्कतो और समस्याओ के बारे मे पूछताछ की।

भरुहा मे खाद्य विभाग के क्रय केंद्र के निरीक्षण मे प्रभारी राजकुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि अबतक कुल खरीद 5292 कुंटल के सापेक्ष 3640 कुंटल डिलीवरी हो चुकी है।उपजिलाधिकारी ने तौल हो चुके कुछ बोरो को अपने सामने तुलवाया।

अधिकारीगण ने भरुहा स्थित श्री राइस मिल का भी निरीक्षण किया।समिति के प्रोपराइटर पवन कुमार ने मिल को प्राप्त धान और सीएमआर प्रदाय के बारे मे विस्तार से अवगत कराया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारियो को आगाह किया कि शासन की क्रय नीति का अक्षरशः पालन करते हुए मानक के अनुरूप धान खरीद करें।नियमो और मानक से विचलन की दशा मे कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!