यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

कोन / सोनभद्र – स्थानीय थाना क्षेत्र के बागेसोती निवासी अनिल सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष पुत्र स्व. महेंद्र सिंह खरवार बीते सोमवार को चांचीकला के लौंगा घाटी में स्थानीय थाना क्षेत्र के नकतवार निवासी मनीष कनौजिया पुत्र रमाशंकर कनौजिया बाईक सवार से आमने सामने टक्कर लगभग 4.00 बजे हो गयी थी जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से कोन निजी अस्पताल में ले जाया गया था जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने जिला स्थित निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

बतातें चलें कि मृतक अपने पीछे तीन नाबालिक बच्चों को छोड़ गया। जानकारी के अनुसार मृतक अपने पिता की तेरहवीं संस्कार के लिए तरिया क्षेत्र से कार्ड बाँटकर अपने घर बागेसोती आ रहा था कि चढाई चढ़ते ही सामने से आ रही बाईक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। जहाँ जिला स्थित निजी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा स्थिति को भांपते हुए उसे वाराणसी स्थित निजी अस्पताल डीएनए मेमोरियल रेफर किया गया जहाँ गुरुवार देर रात युवक की मौत हो गयी। जिसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!