यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

लक्ष्मी–गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक सम्पन्न

स्थान – खुटहनिया, विकासखंड करमा, सोनभद्र

लक्ष्मी–गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक खुटहनिया में सम्पन्न हुई। बैठक में समूह संचालन, बैंक खाता, रोजगार एवं समूह के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी गई तथा निष्क्रिय सदस्यों को चेतावनी जारी की गई।

समूह पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित

अध्यक्ष प्रियंका देवी, सचिव अनीता देवी, कोषाध्यक्ष आराधना मौर्या, तथा सदस्य खुशबू देवी, श्वेता तिवारी, सरिता, अंजना कुमारी, रेशमा देवी, सविता देवी, प्रिया, ऊषा देवी, प्रियंका कुमारी, रुक्मणि देवी, शन्नो, निशा, प्रीति, बसंती देवी, निर्मला देवी, सीता देवी (समूह सखी), जानकी देवी, लक्ष्मी देवी और ममता देवी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

विशेष अतिथि

बैठक में जगदीश चंद्र, मिशन प्रबंधक–विकासखंड करमा; ई. प्रकाश पाण्डेय, संस्थापक–तेजस्वी संगठन; तथा संतोष कुमार, पंचायत मित्र की विशेष उपस्थिति रही।

वक्तव्य

मिशन प्रबंधक जगदीश चंद्र ने कहा कि “महिला स्वयं सहायता समूह आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है। नियमित बचत, बैठक और पारदर्शी संचालन से समूह मजबूत बनता है।”

ई. प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि “महिला समूह आर्थिक आत्मनिर्भरता की नींव है और तेजस्वी संगठन महिलाओं को प्रशिक्षण व विपणन सहयोग प्रदान करता रहेगा।”

पंचायत मित्र संतोष कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, बैंकिंग प्रक्रिया और पंचायत स्तर पर उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।

समूह सखी सीता देवी ने रजिस्टर संचालन, बैंक लिंकिंग और समूह की तकनीकी प्रक्रिया समझाई।

निर्णय

बैठक में तय हुआ कि समूह नियमित बैठक करेगा, निष्क्रिय सदस्यों पर कार्रवाई की जाएगी तथा स्वरोजगार आधारित गतिविधियों—सिलाई, बकरी पालन, कुटीर उद्योग आदि—को बढ़ावा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!