Uncategorized

केंद्रीय मंत्री पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी, उनके खिलाफ काेई नामांकन नहीं,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने प्रस्तावक ,

यूपी बीजेपी अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे चल रहे पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया है। किसी अन्य के नामांकन न करने से उनका यूप 

लखनऊः केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष हाेंगे। यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उन्हाेंने शनिवार काे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया ताे पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी हाे गए। उनके भाजपा उत्तर प्रदेश के नियुक्त हाेने की घाेषणा रविवार काे की जाएगी। उन्होंने पार्षदी से राजनीति की शुरुआत की और केंद्र सरकार में मंत्री तक बने।

इससे पहले यूपी बीजेपी अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे चल रहे पंकज चौधरी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। किसी अन्य ने नामांकन नहीं करने पर पंकज चौधरी का ही यूपी बीजेपी चीफ बनना तय माना जा रहा था। नामांकन से पहले पंकज चौधरी ने कहा कि बीजेपी के सांसदों, विधायकाें और विधान परिषद सदस्याें को आज बुलाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, सभी को इसके लिए बुलाया गया है।

दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी दफ्तर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ‘प्रभु राम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

पार्टी दफ्तर में बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई बड़े नेता उनके प्रस्तावक बने।

बता दें कि शाम तक नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी का समय है। प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की औपचारिक घोषणा रविवार को केंद्रीय चुनाव अधिकारी व मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

यूपी में पंकज चौधरी बीजेपी के चौथे कुर्मी प्रदेश अध्यक्ष
पंकज चौधरी कुर्मी जाति के चौथे बीजेपी प्रदेश हैं। यूपी बीजेपी में इससे पहले तीन कुर्मी विनय कटियार, स्वतंत्र देव सिंह और ओम प्रकाश सिंह अध्यक्ष रह चुके हैं। पंकज चौधरी बीजेपी के चौथे कुर्मी जाति के अध्यक्ष हैं।
पंकज चौधरी के प्रस्तावक बने सीएम योगी आदित्यनाथ
पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में एक ठाकुर, एक ब्राह्मण, एक पारसी, दो भूमिहार, दो दलित और तीन ओबीसी हैं। प्रस्तावकाें में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री कैशव प्रसाद माैर्य व ब्रजेश पाठक, स्मृति ईरानी,स्वतंत्र देव सिंह,सूर्य प्रताप शाही, एके शर्मा, दारा सिंह चौहान, कमलेश पासवान और असीम अरुण हैं।

महाराजगंज सीट से बीजेपी के सांसद हैं पंकज चौधरी
पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं और नरेन्द्र माेदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष पद के लिए उनके खिलाफ किसी के नामांकन न करने से उनके पद की औपचारिक घोषणा रविवार (14 दिसंबर) को लखनऊ में हाेगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यूपी बीजेपी के अध्यक्ष के पद पर पंकज चाैधरी के नाम का ऐलान करेंगे।

राष्ट्रीय परिषद के नाम का भी नामांकन
राष्ट्रीय परिषद के 80 नामाें के लिए भी शनिवार काे ही नामांकन हुआ है। इसमें स्मृति ईरानी ने भी नामांकन किया है। इसके अलावा दारा सिंह चौहान, साध्वी निरजंन ज्योति, अजय मिश्रा टेनी ने नामांकन किया है। इसके अलावा अन्य नेताओं ने भी नामांकन किया। यह सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोटर होंगे।

पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति दोपहर 12 बजे के करीब ही भाजपा कार्यालय पहुंच गई थीं। पूर्व सांसद निरजंन ज्योति ने कहा कि संगठन पर्व चल रहा है, मैं उसी में शामिल होने के लिए आई हूं। पूर्व सांसद ने कहा कि मुझे कोई अपेक्षा नहीं है, मैं सिर्फ संगठन पर्व में शामिल होने के लिए पार्टी ऑफिस आई हूं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है। केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की उपस्थिति में शनिवार काे नामांकन होगा। इन दोनों वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं की लखनऊ में मौजूदगी से यह स्पष्ट है कि नये अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से और केंद्रीय नेतृत्व की मोहर के साथ ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!