यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी एकता ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है

पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ

संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियों की घोषणा कि गयी

सोनभद्र। शहाबगंज विकास खण्ड जनपद चंदौली में भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न।
गौरतलब है कि भारतीय पत्रकार एसोसिएशन स्वागत एवं सांस्कृतिक समारोह में संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियों की घोषणा कि गयी। भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम विकास खण्ड शहाबगंज जनपद चंदौली के परिसर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संगठन को सशक्त बनाने, पत्रकारों की एकता को मजबूत करने तथा नई नेतृत्व जिम्मेदारियों की घोषणा के उद्देश्य ये आयोजित किया गया। भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा मंच से पुरे कार्यक्रम का विशेष नेतृत्व कर संघठन के लोगों का हाथ बटाते हुए लगातार कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशेष उपस्थिति में रामाश्रय राय प्रदेश अध्यक्ष, मुख्य अतिथि विधायक कैलाश खरवार आचार्य, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह व वरिष्ठ पत्रकार विवेक कुमार पाण्डेय, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान के पुत्र राजन पासवान, केजी नन्दा हॉस्पिटल चन्दौली के डारेक्टर आनंद प्रकाश तिवारी, डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ कान्ति त्रिपाठी. उपस्थित रहे। स्वागत एवं सांस्कृतिक समारोह विषय- स्वागत समारोह एवं आज के पत्रकारिता के महत्व करना कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की। इस अवसर पर चंद्रभूषण चौबे को वाराणसी मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

इसी क्रम में प्रशांत कुमार को चन्दौली जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशांत कुमार संगठन को जिले में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे तथा पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि भारतीय पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के अधिकारों, स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता तथा सामाजिक सरोकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार एसोसिएशन स्वागत एवं सम्मान समारोह तथा आज के परिवेश में पत्रकारिता पर चर्चा।सम्मान पत्र वरिष्ठ पत्रकार विवेक कुमार पाण्डेय को आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह तथा आज के परिवेश में पत्रकारिता पर चर्चा। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए संस्था द्वारा सोन गौरव सम्मान, साल शील्ड, माला पहनाकर सम्मानित किया जाता है एंव संस्था ईश्वर से आपके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करती है। प्रधान कार्यालय– विश्वकर्मा नगर, रेणुकूट- सोनभद्र (उ०प्र०) संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनकी आवाज को मजबूती प्रदान करना है।

वरिष्ठ पत्रकार विवेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी एकता ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। भारतीय पत्रकार एसोसिएशन जैसे संगठन पत्रकारों के हित में कार्य कर लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं, जो सराहनीय है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण चौबे ने सभी आगंतुक पत्रकारों का स्वागत करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की बात कही।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रमेश मौर्या, शशिकांत मिश्रा, फिरोज, चंद्रप्रकाश यादव कमलेश पाण्डेय विष्णु देवा, विनोद मौर्य, अभिषेक सिंह, लोकपति सिंह, चंदन श्रीवास्तव, रिंकू विश्वकर्मा, राज कुमार, अजय कुमार, मनोज मिश्र, नईम गाजीपुरी, लल्लन गुप्ता, विवेक कुमार पांडेय, तालिब अंसारी, अमिताभ मिश्रा, किशन पांडेय, मुन्ना ओझा, दीपू तिवारी, सियाराम मिश्रा, इबरार अली, गोविन्द केशरी महमूद आलम, वसीम खान सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे। समारोह के दौरान आपसी परिचय, संगठनात्मक चर्चा तथा पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी अतिथियों व पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया गयाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!