यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

पदोन्नति की मॉंग करते हुए हेतु मूल संघ ने सौंपा ज्ञापन

 

बीते मंगलवार को लखनऊ में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ द्वारा प्रयागराज-झाॅंसी शिक्षक निर्वाचन खण्ड से शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी को दारुल शफा,विधायक निवास स्थित उनके आवास पर जाकर ज्ञापन देकर एलटी एवं प्रवक्ता संवर्ग के शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति प्रक्रिया प्रारम्भ कराने की माॅंग की गई। यह ज्ञापन 18 दिसम्बर, 2025, बृहस्पतिवार को वाराणसी में मूल संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्यम शिवम सुन्दरम की अध्यक्षता एवं वाराणसी मण्डल की मण्डलीय अध्यक्ष विजय भारतीय सिंह एवं मण्डलीय मन्त्री वेद प्रकाश राय की उपस्थिति में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में दिया गया।

प्रतिनिधि मण्डल में प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री डॉ अशोक कुमार अवाक के नेतृत्व में अनिल कुमार मिश्र, शैलेन्द्र पाठक, नरेन्द्र पाराशर,अभय कुमार दुबे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मूल संघ द्वारा विशेष रूप से यह माॅंग की गई कि इस सम्बन्ध में गोपनीय आख्या केवल और केवल डिजिटल/ ऑनलाइन माध्यम से ही मॅंगाई जाए जिससे कि विभागीय लेट-लतीफी एवं भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!