यूपीराज्यलोकल न्यूज़सोनभद्र

कड़ाके की ठंड में राहत का प्रयास: हिंडाल्को रेणुकूट द्वारा नगर में 11 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

रविन्द्र कुमार गुप्ता रेणुकूट

 

रेणुकूट।अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए हिंडाल्को रेणुकूट द्वारा नगरवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने हेतु एक सराहनीय पहल की गई है। शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए हिंडाल्को के मुखिया श्री समीर नायक, मानव संसाधन प्रमुख श्री जसबीर सिंह के निर्देशानुसार रेणुकूट नगर के 11 प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से सुबह-शाम घर से बाहर निकलने वाले नागरिकों, श्रमिकों, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना है। अलाव की व्यवस्था नगर के भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर की गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

हिंडाल्को प्रबंधन द्वारा समय-समय पर जनहित में किए जा रहे ऐसे प्रयास यह दिखाते हैं कि कंपनी औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी पूरी तरह सजग है। ठंड के इस कठिन दौर में की गई यह व्यवस्था नगरवासियों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।

नगरवासियों ने हिंडाल्को रेणुकूट प्रबंधन द्वारा किए गए इस मानवीय एवं जनकल्याणकारी प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की है और इसे कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

हिंडाल्को प्रबंधन द्वारा आश्वस्त कराया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक हितकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे, जिससे समाज के हर वर्ग को सहयोग एवं समर्थन मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!