ग्रीन माउंटेन स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता काहुआ शुभारंभ
विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

ओबरा सोनभद नगर के चोपन रोड पर स्थित ग्रीन माउंटेन स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन 09 दिसंबर 2025 को ओबरा नगर के अंबेडकर स्टेडियम में किया गया । जिसमें ओबरा नगर के राष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश सिंह यादव, भाजपा ओबरा मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल एवं उत्पादन निगम के सहायक निदेशक ईo सुरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य धर्मजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य टीएन झा की देखरेख में कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में एडo उमेश शुक्ला, सुनील सिंह, विकाश सिंह सभासद, अखिलेश जिज्ञासु, विद्यालय के अध्यापक गण, पूनम सिंह, तमन्ना बनो, विनीता कुमारी, लक्ष्मी गुप्ता, निरंजन चौरसिया, राकेश केशरी, ग़ुलफ़्सा, आफरीन बानो, आरती मौर्या, पूनम गुप्ता, पूजा कुमारी, सुनैना शर्मा, मुमताज बानो आदि मौजूद रहे खेलकूद में खो खो कबड्डी 200 मीटर दौड़ 400 मीटर दौड़ 600 मी दौड़ रिले रेस लंबी कूद ऊंची कुद मुख्य रहे ,





