उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन , संजय कुमार मिश्र बने अध्यक्ष

सोनभद्र (घोरावल)। ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन संपन्न हुआ। बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश पाण्डेय ने ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार मिश्र का नाम प्रस्तावित किया, जिसे उपस्थित शिक्षकों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। मनोनयन के बाद सभागार तालियों से गूंज उठा।
नवनिर्मित कार्यकारिणी में प्रभाशंकर मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मिलिंद कुमार भारती को मंत्री, प्रशांत जैन को संयुक्त मंत्री, तथा आयुष मिश्र को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में पूजा तोमर, प्यारेलाल और साधना सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने भरोसा दिलाया कि संगठन हमेशा शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता देगा और समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिबद्ध रहेगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक दीनबंधु त्रिपाठी ने किया।
बैठक में जिला महामंत्री हुकुम चंद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लवकुश शुक्ल, साथ ही अखिलेश सिंह, प्रद्युम्न, रमेश मिश्र, दिवाकर तिवारी, उदय लहरी, मनोज मिश्रा, कौशल दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।





