“थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त की गिरफ्तारी

थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के अनावरण व बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान में पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 238/2025 धारा-3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम 1955 व 11 पशु क्रुरता अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. रोहित कुमार मल्लाह पुत्र स्व0 राजा राम निवासी खड़िया बाजार थाना शक्तिनगर जनपद सोऩभद्र उम्र करीब 24 वर्ष, 2.पिंटू यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी ग्राम मुड़िसेमर थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष, 3.अवध बिहारी पुत्र जय कृष्ण यादव निवासी ग्राम मुड़िसेमर थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 48 वर्ष को उ0नि0 रविशंकर पाठक मय हमराहीगण द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से दो अदद गोवंश मय पिकप सं.UP64AT7114 को बरामद कर, अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

नाम पता अभियुक्त-
1. रोहित कुमार मल्लाह पुत्र स्व0 राजा राम निवासी खड़िया बाजार थाना शक्तिनगर जनपद सोऩभद्र
2.पिंटू यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी ग्राम मुड़िसेमर थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र
3.अवध बिहारी पुत्र जय कृष्ण यादव निवासी ग्राम मुड़िसेमर थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र
बरामदगी का विवरणः- दो अदद गोवंश व एक अदद पिकप सं0 UP64AT7114
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र
2.उ0नि0 रविशंकर पाठक थाना पिपरी सोनभद्र ।
3.हे0का0 शिवबदन राम चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।
4. हे0का0 छविराम यादव चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र





