
सोनभद्र पिपरी रेणुकूट पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वितरण क्षेत्र पिपरी के अधिशासी अभियंता कार्यालय का संविदा कर्मियों ने पूरे जोर जोर से घेराव किया संविदा कर्मियों ने अपनी कुछ मांगों को लेकर के अधिशासी अभियंता महोदय को 21.11.2025 को एक विज्ञापन सोप था जिसमें वार्ता के लिए उनसे अनुरोध किया था लेकिन अधिशासी अभियंता महोदय के द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया

पुनः दूसरी बार 24 11 25 को इस आशय के साथ एक और ज्ञापन अधिशासी अभियंता महोदय के कार्यालय को भेजा गया कि संगठन के लोगों के साथ द्विपक्षी वार्ता करके संविदा कर्मियों की समस्याओं का उचित समाधान करें लेकिन अधिशासी अभियंता महोदय द्वारा उस ज्ञापन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई इससे संविदा कर्मियों के मन में रोग उत्पन्न हो गया सभी संविदा कर्मियों ने 29 11 2025 को अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव का फैसला लिया

आज सुबह 10:00 बजे से है अधिशासी अभियंता कार्यालय पिपरी का घेराव शुरू कर दिया संचालक के तौर पर नितेश मौर्य जी ने सभा का संचालन शुरू किया सबसे पहले जिला अध्यक्ष श्री ज्योति रावत जी संविदा कर्मियों को बताया कि उनके होने वाले शोषण को लेकर के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव तब तक होता रहेगा जब तक हमारी मांगों का उचित समाधान न कर दिया जाए अधिशासी अभियंता महोदय के इस उदासीन रवैया से संविदा कर्मियों के मन में बहुत आक्रोश उत्पन्न है जिससे कभी भी डिवीजन के संविदा कर्मियों के द्वारा भूख हड़ताल और कार्य बहिष्कार जैसे कदमों को ना उठाना पड़े इसलिए हमारी समस्याओं का तत्काल उचित समाधान करें जिससे संविदा कर्मियों के मन में उत्पन्न रोष को समाप्त किया जा सके





