यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

कोरियाँव बीपैक्स मे लापरवाही की शिकायत पर सचिव को हटाया गया

बुधवार से होगा उर्वरक वितरण: देवेंद्र सिंह

सोनभद्र चतरा विकासखंड की कोरियाँव बीपैक्स पर सचिव की अनुपस्थिति की वजह से कई दिनो से उर्वरक का वितरण अवरुद्ध होने के कारण सहायक आयुक्त देवेंद्र कुमार सिंह ने कोरियाँव समिति पर वितरण कराने हेतु निकटस्थ शिवपुर बीपैक्स के सचिव सौरभ सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।

उल्लेखनीय है कि समिति के अध्यक्ष तथा स्थानीय कृषको द्वारा शिकायत की गई कि सचिव संतोष पटेल द्वारा समिति पर समय न देने के कारण किसानो को खाद नही मिल पा रही है।

शिकायत मिलते ही सहायक आयुक्त एवं निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने सौरभ सिंह को नया सचिव नियुक्त करते हुए नियमानुसार उर्वरक वितरण के निर्देश दिए।

सहायक आयुक्त ने कहा कि मंगलवार को चार्ज संबंधी औपचारिकताये पूरा करने के संबंधित सचिवो को निर्देश दिए गए है।बुधवार को नये सचिव द्वारा नियमानुसार वितरण प्रारंभ किया जाएगा।इस अवसर पर संबंधित एडीओ और एडीसीओ को भी उपस्थित रहकर अपनी निगरानी मे वितरण सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

सहायक आयुक्त ने कहा कि रबी की बोआई का पीक सीजन होने के कारण हर किसान को ससमय उर्वरक उपलब्ध कराना सबकी जिम्मेदारी है
इस संबंध मे कोई शिथिलता या हीला हवाली क्षम्य नही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!