Uncategorized

सोनभद्र में समाधान दिवस का आयोजन, 22 जनशिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण

सोनभद्र:- उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार जनशिकायतों की सुनवाई एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले समाधान दिवस (सम्भव) के क्रम में आज दिनांक 02 फरवरी 2026, सोमवार को अध्यक्ष, रूबी प्रसाद नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र सहित विभिन्न नगर पंचायतों से कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल एवं मार्ग प्रकाश से संबंधित थीं, जिनका संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिस पर निरंतर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में सदस्यगण, अधिकारी एवं नगर पालिका कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!