Uncategorized

मणि हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 से अधिक मरीज लाभान्वित

सोनभद्र :- 1 फरवरीउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन एवं मणि स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मणि हॉस्पिटल परिसर में एक भव्य निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी धर्मराज सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजन से जुड़े चिकित्सकों एवं संगठन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे समाजहित में सराहनीय पहल बताया।

निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक किया गया, जिसमें शहर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। शिविर में डॉ. अशोक यादव एवं डॉ. पी.के. रंजन द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान शुगर जांच, 2डी ईको, लिपिड प्रोफाइल सहित कई महत्वपूर्ण पैथोलॉजिकल व हृदय संबंधी जांचें निशुल्क की गईं। इस दौरान लगभग 150 मरीजों को ओपीडी एवं जांच सेवाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि व्यक्ति स्वस्थ है तो उसका परिवार, व्यापार और समाज भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं और बीमारी गंभीर होने पर ही डॉक्टर के पास जाते हैं। इसी उद्देश्य से संगठन द्वारा इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, ताकि समय रहते रोगों की पहचान हो सके और लोगों को सही परामर्श मिल सके। कौशल शर्मा ने आगे कहा कि उद्योग व्यापार संगठन केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा को भी अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी मानता है। स्वस्थ समाज से ही समृद्ध व्यापार और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने मणि हॉस्पिटल के समर्पित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं तकनीकी टीम का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर वास्तव में धरती पर ईश्वर का रूप होते हैं, जो बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं व्यापारियों का भी धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला महामंत्री प्रीतपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह, राजेश जायसवाल, रवि जायसवाल, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, विनोद जायसवाल, नगर महामंत्री जसकीरत सिंह, नगर संयोजक अमित अग्रवाल सहित संगठन के पदाधिकारी, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!