भदोहीयूपीलोकल न्यूज़

ग्राम चकभुईधर से एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करने वाला 17 वर्षीय (अपचारी) चोर गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/उत्तर प्रदेश। कब्जें से चोरी की 01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल बरामद थाना चौरी पर आवेदक रजनीश गुप्ता पुत्र स्व० लक्ष्मी गुप्ता ग्राम चक भुईधर चौरी बाजार थाना चौरी जिला भदोही द्वारा सूचित किया गया कि दिनांक 16.01.2026 को मेरे बड़े भाई राहुल गुप्ता हमारी पल्सर मोटर साइकिल हमारे घर के सामने दिन में 02 बजें खड़ी किये थे। मेरे घर के लोग घर के अन्दर थे। मैं चौरी बाजार गया था दिन में 02.30 बजें वापस घर आया तो दरवाजे पर मेरी मोटरसाइकिल नहीं खड़ी थी। मैने घर के लोगों से पूछा तो किसी को कोई जानकारी नहीं थी। एक व्यक्ति निवासी ग्राम तिलई महमदपुर थाना मऊआईमा जनपद प्रयागराज द्वारा बताया गया की मेरा भांजा है चोर किस्म का व्यक्ति है वही गाड़ी ले गया होगा। प्राप्त तहरीर पर मु0अ0सं0-03/2026 धारा 303(2) BNS का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई श्री अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में श्री शुभम अग्रवाल,अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में दिनांक 17.01.2026 को थाना चौरी पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दरुनहां के रास्ते ग्राम कछुवाबोझ से मु0अ0सं0-03/2026 धारा 303 (2) BNS से संबंधित एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करने वाला (अपचारी) चोर को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पंजीकृत अभियोग में धारा-317(2) बी.एन.एस की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।

पूछताछ का विवरण:
गिरफ्तार अपचारी चोर द्वारा बताया गया की पल्सर मोटरसाइकिल चोरी का है, जिसे रजनीश गुप्ता पुत्र स्व० लक्ष्मी गुप्ता ग्राम चक भुईधर चौरी बाजार थाना चौरी जिला भदोही के घर के सामने से दिनांक 16.01.2026 को चुराया था
बरामदगी एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल बरामद पंजीकृत अभियोग:मु0अ0सं0 03/2026 धारा 303 (2) BNS बढ़ोत्तरी धारा 317(2) BNS थाना चौरी जनपद भदोही।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 नथुनी सिंह हे0का0 अबरार अहमद, का0 सुरेश कुमार यादव व का० बृजेश कुमार यादव थाना चौरी जनपद भदोही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!