गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानपुर का निरीक्षण
ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/ उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के पश्चात संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों एवं जिम्मेदार टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए0आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह एवं परेड की तैयारियों के दृष्टिगत आज अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन ज्ञानपुर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निम्नलिखित स्थलों एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया=मुख्य परेड ग्राउंड परेड की संभावित व्यवस्था मार्च पास्ट सलामी प्लेटफॉर्म एवं दर्शक दीर्घा की तैयारियां

मंच (स्टेज) गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंच की साज-सज्जा ध्वज फहराने की व्यवस्था ध्वनि प्रणाली
गेस्ट हाउस अतिथियों गणमान्य व्यक्तियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने की सुविधाओं साफ-सफाई सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण श्रीमान पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के पश्चात संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों एवं जिम्मेदार टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
जिनमें 1 प्रमुख रूप से सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु
2 सुरक्षा अनुशासन साफ-सफाई एवं अतिथि सत्कार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु।
3 परेड एवं समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की कमी न रहने हेतु अंतिम रिहर्सल एवं मॉक ड्रिल सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल की फिटनेस वर्दी उपकरण एवं वाहनों की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जनपद की पुलिस व्यवस्था पूर्णतःचुस्त-दुरुस्त अनुशासित एवं जन-केंद्रित होनी चाहिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की कि वे इस अवसर पर अपनी सर्वोत्तम सेवा एवं समर्पण का परिचय दें ताकि समारोह सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।




