क्राइमयूपीसोनभद्र

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध पैथोलॉजी व कलेक्शन सेंटर सील

(सोनभद्र)। स्वास्थ्य विभाग की टीम के बीजपुर बाजार पहुंचते ही अवैध पैथोलॉजी, कलेक्शन सेंटर और झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को अचानक हुई जांच की भनक लगते ही कई संचालक अपने-अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर मौके से फरार हो गए। डोडहर मोड़, बीजपुर बाजार, बस स्टैंड, डोडहर गेट, जरहा, चेतवा और सेवकाडार सहित आसपास के गांवों के चौराहों पर लंबे समय से सक्रिय झोलाछापों और अवैध पैथोलॉजी केंद्रों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान टीम ने आरोग्य पैथोलॉजी और अल्फा कलेक्शन सेंटर को सील कर नोटिस चस्पा किया। कार्रवाई के भय से दर्जनों अवैध पैथोलॉजी व झोलाछाप चिकित्सक देर शाम तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर गायब रहे।

बीजपुर पहुंचे नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद ने बताया कि अखबारों में प्रकाशित खबरों और जनशिकायतों के आधार पर मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर जांच की गई। आरोग्य पैथोलॉजी सेंटर पर पहुंचने पर संचालक मौके से फरार मिला। फोन से बुलाने के बावजूद उसके न आने पर सेंटर को सील कर नोटिस चस्पा किया गया। इसके बाद बीजपुर मोटर गैरेज स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच की गई। वहां पंजीकरण सही पाया गया, लेकिन मौके पर चिकित्सक मौजूद नहीं थे। जांच टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगली जांच में चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं डोडहर क्षेत्र में शिकायत के आधार पर अल्फा पैथोलॉजी सेंटर को भी सील कर नोटिस चस्पा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!