यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र
फुलवार गांव में शिक्षामित्र अरुण श्रीवास्तव की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के विंढमगंज थाना अंतर्गत फुलवार गांव निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार श्रीवास्तव पुत्र विशंभर लाल श्रीवास्तव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि अरुण कुमार श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय सुईचट्टान फुलवार में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। शनिवार रविवार की मध्यरात्रि लगभग 1:30 बजें हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हों गया। जिसकी पुष्टि मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय श्रीवास्तव द्वारा की गई। उनकी आकस्मिक मृत्यु हो जाने से स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर शिक्षकों में भी शोक की लहर है। मृतक शिक्षा मित्र के एक लड़का और एक लड़की कुल दो छोटे छोटे बच्चे है। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।





