यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

चन्द्रवंशी चेतना मंच भारत के पदाधिकारीयों का दुद्धी चंद्रवंसी समाज समिति ने किया भव्य स्वागत,

सोनभद्र में चंद्रवंशी चेतना भारत मंच में पदाधिकारी की दी गई जिम्मेदारी।

(दुद्धी सोनभद्र )नगर पंचायत कस्बे के होटल ग्रीन में रविवार को दोपहर 3 बजे चन्द्रवंशी चेतना मंच भारत के पदाधिकारीयों का दुद्धी चंद्रवंसी समाज समिति ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी के तत्वाधान समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष चन्द्रवंशी (राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रवंशी चेतना मंच भारत) विशिष्ट अतिथि महामंत्री राष्ट्रीय पप्पू चन्द्रवंशी राष्ट्रीय प्रवक्ता, बब्लू सिंह चन्द्रवंशी रोहतास ज़िलाध्यक्ष, जितेन्द्र चन्द्रवंशी रेनूकुट मौजूद रहे, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चंद्रवंशी ने कहा कि चन्द्रवंशी समाज को एक जुट होना अत्यंत आवश्यक है और साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीम सिंह राज्यसभा सांसद के हाथों को मजबूती मिले, उन्होंने कई बिंदुओं पर समाज को जागरूक होने की चेतना दी जहां कहां गया कि ज्ञान के लिए पढ़ो अधिकार के लिए लड़ो गरीबी से मन मत छोटा करो हौसला बढ़ाओ सफलता मिलेगी आपसी शिकायत प्रतिद्वंद्विता बंद करो अपने विकास के लिए सरकारी योजनाओं का अत्यधिक लाभ उठाएं जीविकोपार्जन के लिए व्यवसाय करें मौन नहीं मुखर बनने के बात कही गई के साथ-साथ अन्य चीजों पर कार्य करने के लिए कहा गया वहीं पंचायत कमेटी जिला कमेटी प्रखंड कमेटी प्रमंडल कमेटी अनुमंडल कमेटी एवं प्रदेश कमेटी का गठन कर अपने समाज को आगे बढ़ाने और प्रदेश देश में पंचम लहराने के लिए जागरूक होने की बातो पर बल दिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र चंद्रवंशी रेणुकूट के द्वारा की गई, वही कार्यक्रम समापन के बाद चंद्रवंशी चेतना मंच भारत में जुड़कर चंद्रवंशी समाज को आगे बढ़ाने के लिए सोनभद्र जिला अध्यक्ष रवि सिंह चंद्रवंशी व प्रदेश संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य पदों पर लोगों को जिम्मेदारी भी दी गई,

इस मौके पर विजय चन्द्रवंशी गुरूजी, गोल्डन बब्लू कश्यप, सतेंद्र कश्यप,अजय चन्द्रवंसी, रोहित चन्द्रवंशी,राहुल चन्द्रवंशी, मनोज चन्द्रवंशी,अशोक, दिनेश, सत्यम, आकाश आदि चन्द्रवंशी समाज के लोग मौजूद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!