महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात को लेकर ओबरा थाना में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
विष अमृत संवाददाता आर. एन. सिंह

ओबरा (सोनभद्र)। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर नगर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिव बारात को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से ओबरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में यह बात सामने आई कि नगर में लगभग एक दशक से शिव बारात का आयोजन निरंतर होता आ रहा है और हर वर्ष आपसी समन्वय एवं सहयोग से इसे सफल बनाया गया है। इसी क्रम में इस वर्ष भी बारात के निर्धारित मार्ग, साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा तथा संभावित संवेदनशील बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया कि बारात मार्ग पर जहां-जहां नाली के निर्माण के बाद कंक्रीट सड़क पर है, वहां पूर्व तैयारी के साथ समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। मार्ग में पड़ने वाले विद्युत तारों की स्थिति का पूर्व परीक्षण कर आवश्यक सावधानी बरती जाए, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

बैठक में उपस्थित सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु संयुक्त सहभागिता एवं सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर उमाशंकर सिंह, सुशील कुशवाहा, विजय आदित्य, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, राकेश सिंह, शिवनारायण, जे.पी. सिंह, राकेश कांत टोटल, विजेंद्र गुप्ता, अजय तिवारी, शशिधर सिंह,राजनारायण सिंह, वीरेंद्र मित्तल, कन्हैयालाल गुप्ता, सुरेश सिंह, विनोद यादव, विनय शंकर, पिंटू प्रसाद, सीमा देवी, नीरज कुमार राय, विजय दुबे, अभिषेक अग्रहरी, राजबहादुर सिंह, कृष्णानंद सिंह तथा उमेश सिंह पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ,बैठक मे तीनों शिव बारात के प्रतिनिधि उपस्थित रहे पहली बरात पुराने थाने के पास से(महाकाल सेवा समिति द्वारा), दूसरी बारात (भारतीय जन कल्याण समिति द्वारा ) सोमेश्वर महादेव मन्दिर भलुआ टोला, तीसरी बारात करुणेश्वर महादेव मन्दिर से 09 से निकलती है
बैठक का समापन सामाजिक सौहार्द, आपसी समन्वय एवं शांतिपूर्ण आयोजन के संकल्प के साथ किया गया।





